फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Geo-tagging the planted plants and upload them: CDO

रोपित किए गए पौधों की जिओ टैगिंग कर अपलोड करें : सीडीओ

Mon, 09 Oct 2023 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Geo-tagging the planted plants and upload them: CDO
पौधरोपण समिति की बैठक में डीएफओ बोले सूखे पौधों की जगह लगाए दूसरे पौधे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। सीडीओ संत कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पौधरोपण समिति एवं गंगा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें सीडीओ ने निर्देश दिए कि रोपिए किए गए पौधों की जिओ टैगिंग कर वेबसाइट पर अपलोड किया जाए।
प्रभागीय वनाधिकारी पीके पांडेय ने अवगत कराया कि कई विभागों ने पौधरोपण के बाद जियो टैगिंग नहीं कराया है। सीडीओ ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से जियो टैगिंग कराते हुए अपलोड कर दिया जाए, अऩ्यथा की दशा में यह माना जाएगा कि संबंधित विभाग ने पौधरोपण नहीं कराया गया है। ऐसी दशा में विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ विभागीय अधिकारियों को लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की समीक्षा के दौरान संबंधित विभागों द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। सीडीओ ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, जल निगम एवं आरओ प्रदूषण विभाग को निर्देशित किया कि मगहर नाला, सरही नाला से जाने वाले प्रदूषित पानी को बायो रेमिडेशन के बाद ही नदी में गिराया जाए। सीडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण एवं नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में अपने उत्तरदायित्व एवं भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, एसडीएम सदर शैलेश दूबे,एसडीएम मेंहदावल अरूण वर्मा, उप कृषि निदेशक राकेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, बीएसए अमित सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी शंशाक चौधरी, अधिशासी अभियंता विद्युत रणधीर कुमार और जिला उद्यान अधिकारी भूषण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed