फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Garbage being dumped near school; foul smell troubles residents.

Sant Kabir Nagar News: स्कूल के पास गिराया जा रहा कूड़ा, दुर्गंध से लोग परेशान

Fri, 14 Aug 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Garbage being dumped near school; foul smell troubles residents.
स्कूल के पास गिराया जा रहा कूड़ा। संवाद
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के सेवाइचपार वार्ड में जूनियर हाईस्कूल के पास खुले में कूड़ा गिराए जाने से आसपास के लोग परेशान हैं। कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि स्कूल के बगल में कूड़ा गिराए जाने से विद्यार्थियों के पठन-पाठन पर भी असर पड़ रहा है। आसपास रहने वाले लोगों को पूरे दिन दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। सेवाइचपार वार्ड निवासी रफीक अहमद, रामचंद्र यादव, अश्वनी त्रिपाठी, राजकुमार शर्मा, मोहम्मद शाहिद और रामचेत साहनी सहित अन्य लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से कूड़ा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था जल्द से जल्द कराने की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि खुले में कूड़ा गिराए जाने से आसपास गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। यदि इसके कारण कोई संक्रामक बीमारी फैलती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबादी के बगल में स्थित मैरिज हॉल के प्रबंधक राममिलन साहनी ने बताया कि स्कूल के पास कूड़ा गिराए जाने से काफी बदबू उठ रही है। इससे बगल की आबादी के साथ ही स्कूल परिवार के लोग भी परेशान हैं।

इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि बारिश के कारण कूड़ा उठाने वाली गाड़ी डंपिंग यार्ड तक नहीं पहुंच पा रही है, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed