फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gangster Act invoked against fraud gang

Sant Kabir Nagar News: ठगी करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Fri, 12 Jun 2026 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Gangster Act invoked against fraud gang
संतकबीरनगर। पुलिस ने ठगी और धोखाधड़ी के जरिये आर्थिक लाभ अर्जित करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। कोतवाली खलीलाबाद में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे की तहरीर पर गिरोह के सरगना समेत दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना प्रदीप कुमार राव निवासी लोहदर थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती का रहने वाला है। यह वर्तमान में नौतनवा, महराजगंज बाईपास स्थित व्हाइट हाउस मैरिज हॉल के पास किराए पर रहता है। गिरोह का दूसरा सदस्य संजय चौधरी निवासी बैरमपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद का निवासी है। संजय होमगार्ड है।
विज्ञापन

दोनों ने संगठित गिरोह बनाकर ठगी व धोखाधड़ी जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपने तथा अन्य सदस्यों के लिए आर्थिक, भौतिक और अन्य प्रकार के लाभ अर्जित किए। जांच में सामने आया कि गिरोह समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। इसके कृत्य उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे द्वारा तैयार गैंग चार्ट को जिला मजिस्ट्रेट ने 29 मई को अनुमोदित किया। इसके बाद प्राप्त गैंग चार्ट एवं आरोपियों के आपराधिक इतिहास के परीक्षण में यह पाया गया कि उनके विरुद्ध पूर्व में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई नहीं की गई है।

इसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और समाज विरोधी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed