फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   froud case account hack

Sant Kabir Nagar News: ई-केवाईसी के नाम पर जालसाजों ने खाते से पच्चीस हजार उड़ाए

Mon, 03 Jul 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
froud case account hack
बखिरा। क्षेत्र के बौरव्यास निवासी एक युवक के डाकखाने के खाते से ई- केवाईसी कराने के नाम पर जालसाजों ने दो बार में पच्चीस हजार रुपये उड़ा दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित युवक ने बखिरा थाने में शिकायत करके रकम वापस दिलाने व जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन

बौरब्यास निवासी शुभम पांडेय पुत्र हरिशंकर ने बताया कि दो जुलाई को सुबह 10.50 बजे उसके मोबाइल नंबर पर ई-केवाईसी कराने के लिए एक काल आया था। साइबर ठगों ने उससे करीब तीन मिनट तक बातचीत किया। इस दौरान ठगों ने लिंक अथवा ओटीपी भेजने की बात नही किया। काल कटने के थोड़ी देर बाद मोबाइल पर आए मैसेज से डाकखाने के खाते से उसे रकम कटने की जानकारी हुई। दो बार में उसके खाते से कुल पच्चीस हजार रुपये कटने पर उसके होश उड़ गए। एसओ श्याममोहन ने बताया मामला साइबर क्राइम का है। मामले की जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed