{"_id":"6acd2df8ee9eadada40e1d66","slug":"fourth-accused-arrested-in-hotel-owners-murder-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158856-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: होटल मालिक की हत्या में चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: होटल मालिक की हत्या में चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के विधियानी स्टेशन रोड स्थित होटल जायसवाल भोजनालय में मारपीट के दौरान होटल मालिक की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दुकान के सामान की बिक्री और रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में भोजनालय संचालक, उनकी मां और पिता के साथ मारपीट की गई थी। बीच-बचाव में पिता चिरंजीव लाल जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को एक दिन पूर्व गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जबकि चौथे नामजद आरोपी को दबोचकर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल रवाना कर दिया।
विज्ञापन
मोहल्ला विधियानी स्टेशन रोड निवासी शिवम जायसवाल ने 10 अक्तूबर को कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर जानकारी दी थी कि नौ अक्तूबर की रात वह अपनी मां के साथ अपने होटल जायसवाल भोजनालय पर थे।
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले महेंद्र जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, रिंकू जायसवाल और शिवकुमार जायसवाल से सामान की बिक्री और लेन-देन को लेकर विवाद हो गया।