{"_id":"690a477fdbd438e4b90b189a","slug":"four-injured-in-collision-between-two-bikes-one-referred-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-140750-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की भिड़ंत में चार घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की भिड़ंत में चार घायल, एक रेफर
Wed, 05 Nov 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर के बंधुपुर गांव स्थित मोड़ के निकट मंगलवार शाम करीब सवा छह बजे दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। दो गंभीर रूप से घायलों को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। जहां पर एक कि हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार धनघटा क्षेत्र के घोरांग गांव निवासी बाइक सवार पुनीत गौड के साथ गांव का सूरज एवं एक अन्य अज्ञात महुली की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान जैसे ही हरपुर गांव के बंधुपुर गांव के मोड़ के निकट पहुंचे। उसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। उपचार के लिए दो गंभीर को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के दौरान एक की हालत गंभीर होने पर उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दो अन्य मामूली घायलों का निकट अस्पताल में सुधार होने पर डॉक्टर घर भेज दिए हैं।