{"_id":"679136105d3aec07c803aec2","slug":"former-bsp-candidate-arrested-for-abusing-mla-khalilabad-news-c-7-1-hsr1003-817640-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विधायक को अपशब्द कहने के आरोप में बसपा के पूर्व प्रत्याशी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विधायक को अपशब्द कहने के आरोप में बसपा के पूर्व प्रत्याशी गिरफ्तार
Wed, 22 Jan 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
संतोष बेलदार को जेल ले जाती हुई पुलिस टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। धनघटा के विधायक गणेश चौहान को अपशब्द कहने के आरोप में धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा प्रत्याशी संतोष बेलदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने देर शाम उनको लोहरैया चौराहे के पास अपनी हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया है।
धनघटा में हुई मार्ग दुर्घटना में सास और बहू की मौत के बाद विधायक गणेश चौहान परिवार को सोमवार को सांत्वना देने के लिए गए हुए थे। वहां पर उन्होंने परिवार के लोगों को सहयोग का आश्वासन दिया और चले आए। इसके बाद दूसरे दिन मंगलवार को लोगों ने शव को रामजानकी मार्ग पर रखकर जाम कर दिया था। बाद में नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि ने वहां पर जाकर परिवार को आर्थिक मदद करने के साथ ही एक परिवार के एक भाई को संविदा सफाईकर्मी की नौकरी देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन व ग्रामीण शव को लेकर बिड़हर घाट पर जाकर अंतिम संस्कार कर दिए।
इसी प्रकरण को लेकर धनघटा थानाक्षेत्र के भरवल पर्वता निवासी बसपा प्रत्याशी संतोष बेलदार ने एक कार्यकर्ता को विधायक के खिलाफ पोस्ट करने को कहा। कार्यकर्ता ने इस बात का प्रतिरोध किया और कहा कि विधायक ने तो परिवार का लखनऊ तक साथ दिया है। इसके बाद संतोष बेलदार विधायक के खिलाफ अपशब्द कहना शुरू कर दिया। कार्यकर्ता ने काॅल रिकाॅर्डिंग विधायक के पास भेज दी। इसके बाद विधायक ने धनघटा थानाध्यक्ष को यह रिकार्डिंग व तहरीर भेजकर कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन
विधायक की शिकायत पर पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस आरोपी पूर्व बसपा प्रत्याशी की टोह ले रही थी। बुधवार को देर शाम आरोपी लोहरैया चौराहे पर देखा गया। उसी दौरान पुलिस उनको अपने गिरफ्त में लेकर थाने लाई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व बसपा प्रत्याशी संतोष बेलदार को थाने पर लाकर शांति भंग धाराओं में चालान कर एसडीएम कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया। एसडीएम ने इस मामले में उन्हें जमानत नहीं दी और जेल भेज दिया।
-- -- -- -- --
कोट
पूर्व में हुए चुनाव में बसपा के प्रत्याशी रहे संतोष बेलदार शराब के नशे में थे। वह मेरे एक कार्यकर्ता को मेरे खिलाफ फेसबुक पोस्ट करने के लिए कह रहे थे। कार्यकर्ता ने कहा कि विधायक ने तो लखनऊ तक जाकर घायलों की सेवा की है। इसके बाद उन्होंने फोन पर मुझे भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दिया। कार्यकर्ता ने इसकी रिकार्डिंग मुझे भेजी तो मैंने थानाध्यक्ष को भेज दिया।
-गणेश चौहान, विधायक, धनघटा
-- -- -- -- --
कोट
संतोष बेलदार पहले बसपा से चुनाव लड़े थे, लेकिन अब वह बसपा में नहीं हैं। उनसे हमारा कोई मतलब नहीं है।
-झिनकान प्रसाद, जिलाध्यक्ष बसपा
-- -- -
कोट
मेरे पास संतोष बेलदार का मामला शांतिभंग के आरोप से संबंधित आया था। मैंने उन्हें जेल भेज दिया है।
-अरुण कुमार वर्मा, एसडीएम
-- -- -- -- --
कोट
मुझे धनघटा के विधायक गणेश चौहान के दबाव में मुझे जेल भेजा गया है। विधायक ने इस मामले में कुछ नहीं किया। इसके बाद हमने मौके पर नीलमणि जी को बुलाया। वह आए और परिवार की सहायता कर दिए। जिसके बाद विधायक को यह लगा कि उनकी मानहानि हो गयी है।
-संतोष बेलदार
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट
इस मामले के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। थाना स्तर से पता करके ही कुछ जानकारी दी जा सकती है।
-अजय सिंह, सीओ धनघटा