{"_id":"667ef95fbe4f94060d04d606","slug":"form-a-team-to-check-the-quality-of-under-construction-projects-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-116836-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए टीम करें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए टीम करें गठित
Fri, 28 Jun 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-डीएम, एसपी व सीडीओ ने सांथा क्षेत्र के कई परियोजनाओं की जांच की
- निर्माणाधीन काॅलेज जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता व सीडीओ संत कुमार ने शुक्रवार को निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। विकास खंड सांथा के परसामाफी ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज एवं सद्भाव मंडप की जांच की।इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि गुणवत्ता की जांच के लिए तकनीकी टीम गठित कराते हुए सत्यापन आख्या प्रस्तुत करें।
डीएम ने कहा कि निर्माणाधीन इंटर काॅलेज का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें। परसामाफी स्थित शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्य, मन्दिर का जीर्णोद्धार कार्य, निर्माण में हुए विलंब के लिए उत्तरदायित्व निर्धारित करने का रिपोर्ट मांगा। भुगतान में बिलम्ब के लिए कार्यदायी संस्था को नोटिस दें। सद्भाव मंडप के निरीक्षण में निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया। विद्युत कनेक्शन एवं वाटर सप्लाई कनेक्शन का कार्य अभी नहीं हुआ था। इस संबंध में जिलाधिकारी ने उक्त कार्य कराते हुए भवन को हस्तगत कराने की औपचारिक्ता पूर्ण करने का आदेश दिया।
डीएम के निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में हो रहे निर्माण कार्य के कारण जल निकासी की गंभीर समस्या है। जिसके संबंध में डीएम ने उपायुक्त श्रम रोजगार को निर्देशित किया कि पूरे ग्राम पंचायत का जल निकासी के लिए तकनीकी टीम के माध्यम से स्थलीय सर्वे का कार्य एक सप्ताह के अंदर कराते हुए पूरी ग्राम पंचायत में जल निकासी की उचित व्यवस्था मनरेगा योजना एवं वित्त आयोग की धनराशि से पूरा कराएं। निरीक्षण के दौरान डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, ओएसडी बलदाऊजी शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।