फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Foreigner's lost bag found

Sant Kabir Nagar News: विदेशी का खोया बैग मिला

Sat, 27 Apr 2024 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Foreigner's lost bag found
पांच घंटे में ढूंढ निकाला खोया बैग..विदेशी बोला-यहां की पुलिस जादूगर
विज्ञापन


लंदन के क्रिस्टोफर जॉन कोटे वाराणसी से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, ऑटो में छूट गया बैग



अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। कैंट थाने की पुलिस ने खोया बैग पांच घंटे में ढूंढकर लंदन के व्यक्ति का दिल जीत लिया। विदेशी ने खुश होकर बोला-अरे! यहां की पुलिस तो जादूगर है, जादू से कुछ भी ढूंढ़ लेगी। मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि मेरा जो बैग गायब हो गया था, वह मेरे हाथ में है। मेरे लिए यह भारत यात्रा का सबसे यादगार दिन है। इस दिन को मैं कभी नहीं भूल सकता हूं।

इस तरह भावुक होकर विदेशी नागरिक ने पुलिस का धन्यवाद किया। दरअसल, शनिवार की सुबह करीब सात बजे लंदन निवासी क्रिस्टोफर जॉन कोटे वाराणसी से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफाॅर्म नंबर नौ से ऑटो द्वारा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर चार पर पहुंचे। उन्हें सोनौली की बस पकड़नी थी कि इसी बीच बैग ऑटो में छूट गया। उसमें उनके जरूरी कागजात, कैमरा, एप्पल आईपॉड, चश्मा, इंसुलिन की दवा और मोबाइल समेत करीब दो लाख रुपये का सामान था।
विज्ञापन




इसके बाद उन्होंने कैंट थाने की रेलवे चौकी पर इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस 50 सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए ऑटो तक पहुंच गई, जिसमें बैग छूटा था। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के पास से बैग प्राप्त किया। उसमें सारा सामान सुरक्षित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काठमांडो जा रहे थे क्रिस्टोफर जॉन कोटे



लंदन के क्रिस्टोफर जॉन कोटे ने बताया कि उन्हें आर्कियोलॉजिकल सर्वे के लिए वाराणसी से काठमांडो जाना था। इसलिए वह सुबह में ट्रेन से गोरखपुर आए हैं। बाहर आकर उन्होंने ऑटो किया था। इसमें उनका बैग छूट गया था।




आस्ट्रेलिया के नागरिक ने की थी पुलिस प्रशंसा



वर्ष 2022 के अप्रैल में रात के समय ऑस्ट्रेलिया सरकार में चार्टर्ड अकाउंटेंट के पद पर तैनात व्यक्ति का रेलवे स्टेशन के पास बैग गायब हो गया। बैग खोने से वहां 50 हजार कर्मचारियों के वेतन पर संकट आ गया था। कैंट थाने की पुलिस ने उनके खोए बैग को महज 90 मिनट में तलाश कर लौटा दिया। चार्टर्ड अकाउंटेंट ने पुलिस की कार्यशैली की खूब प्रशंसा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed