फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Footpath not made in old vegetable market...encroachment of shops till the road

Sant Kabir Nagar News: पुरानी सब्जी मंडी में नहीं बना फुटपाथ... सड़क तक दुकानों का अतिक्रमण

Fri, 18 Oct 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 18 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Footpath not made in old vegetable market...encroachment of shops till the road
-चौड़ीकरण से सड़क हो गई है ऊंची, सब्जी विक्रेताओं को दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के पुरानी सब्जी मंडी में फुटपाथ बनाए जाने की योजना थी। इसके लिए सर्वे भी हुआ था, लेकिन अभी तक इस दिशा में कार्य शुरू नहीं हो पाया। सड़क तक दुकानें सज रही है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। आस पास के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। नगर पालिका प्रशासन अगर यहां फुटपाथ बनाने के साथ ही सुविधाएं उपलब्ध कराए तो लोगों को राहत मिल सकती है।
शहर की सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया है। इससे सड़क ऊंची हो गई है, जबकि फुटपाथ काफी नीचे हो गया है। इससे दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच नगर पालिका प्रशासन ने पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र की पटरियों को फिर से बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की है। ताकि पटरी को कुछ ऊंचा किया जा सके। इसके साथ ही पेयजल आदि की व्यवस्था भी की जानी है। इसके लिए सर्वे का कार्य भी पूरा करा लिया गया है, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में सड़क तक दुकानें लग रही है और खरीदार सड़क पर खड़े होने पर मजबूर हो रहे हैं। जिससे आए दिन जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। सब्जी विक्रेता शब्बीर, चैतू आदि ने कहा कि यदि सड़क की पटरियां सही ढंग से बना दी जाए तो यहां के पटरी दुकानदारों के साथ ही आने- जाने वाले लोगों को समस्या से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन


पुरानी सब्जी मंडी में पटरी को नए सिरे से बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे लोगों को समस्या से राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed