फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Food Safety Department team seizes 44 sacks of namkeen.

Sant Kabir Nagar News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सीज किया 44 बोरी नमकीन

Thu, 27 Aug 2026 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department team seizes 44 sacks of namkeen.
संतकबीरनगर। सहायक आयुक्त (खाद्य ) ग्रेड-द्वितीय सतीश कुमार नेतृत्व में टीम ने बुधवार को खलीलाबाद स्थित राजश्री स्वीट से दो छेने के नमूने, एक बेसन लड्डू व एक बेसन बूंदी का नमूना संग्रहित किया। इसके बाद मुखलिसपुर रोड पर एक वाहन पिकअप को रोका गया, जिसमें अंशिका नमकीन बस्ती के निर्माता की थी, जिसके दो नमूने संग्रहित किए गए व 44 बोरी नमकीन को सीज किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 68400 रुपये है।
विज्ञापन

टीम ने डिहवा बाजार स्थित दुर्गेश दूध डेरी से एक पनीर का नमूना संग्रहित किया। इस प्रकार कुल 7 सैंपल संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता व बृजेश कुमार व पुलिस बल शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed