{"_id":"6740cd00f6178b57990d00e3","slug":"food-department-team-made-aware-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124265-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खाद्य विभाग की टीम ने किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खाद्य विभाग की टीम ने किया जागरूक
Fri, 22 Nov 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद और बघौली में शुक्रवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छात्राओं और शिक्षकों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान रसोई घर में खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की। रसोइया को हेड कवर व एप्रन का नियमित प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। दोनों विद्यालयों की किचन का निरीक्षण किया।
सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि दोनों विद्यालयों में छात्राओं को वितरित किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए तैयार चावल, दाल आदि की गुणवत्ता जांची गई। कस्तूरबा विद्यालय बघौली से हींग व हल्दी पाउडर का सर्वे नमूना लिया गया। इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार व सच्चिदानंद आदि मौजूद रहे।