Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five people were assaulted in a family dispute

Sant Kabir Nagar News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, पांच पर रिपोर्ट

Wed, 04 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Five people were assaulted in a family dispute
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के दुधारा गांव में पारिवारिक विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ दुधारा अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता सायका अंजुम ने बताया कि उनकी शादी गांव के ही मुबिश्शर महमूद खान के साथ एक वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुआ है।
विज्ञापन

पति रोजी-रोजगार के लिए मुंबई चले गए। उनके जेठ मोहम्मद तारिक, देवर फराज महमूद, कासिफ, ननद रजिया अनम सिरिन व सास हुसनपारा पारिवारिक विवाद में उनको 20 दिन पूर्व गालियां देते हुए मारपीट कर घर से भगा दिया। इसकी वजह से उन्होंने उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र दिया था। इसी बात से नाराज होकर उक्त लोग सात अप्रैल को सुबह 8:30 बजे उनके दरवाजे पर आए और उसे व उसके पिता को गालियां देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मना करने पर काफी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के घटना में सभी को काफी चोटें आई हैं। शोर गुहार सुनकर तमाम लोगों को वहां पर आता देख आरोपी भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed