फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five people, including the wife and father-in-law, have been booked for poisoning a young man to death.

Sant Kabir Nagar News: जहर देकर युवक की हत्या के आरोप में पत्नी व ससुर समेत पांच पर रिपोर्ट

Tue, 17 Feb 2026 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Five people, including the wife and father-in-law, have been booked for poisoning a young man to death.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर रोड गांधीनगर निवासी एक महिला ने ने जहरीला पदार्थ खिलाकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस न्यायालय सीजेएम के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि कोर्ट को दिए शिकायती पत्र में सीता देवी ने बताया कि उनके लड़के लकी गुप्ता की शादी 29 अप्रैल 2025 को गोरखपुर के शाहपुर इलाके की एक लड़की से हुई थी। शादी से लड़की खुश नहीं थी। वह किसी से फोन पर बात करती थी।
विज्ञापन

बेटे के विरोध करने पर वह नाराज हो जाती। एक दिन उस लड़की का जीजा मृत्युंजय मिलने के लिए उसके कमरे पर आया। मृत्युंजय गोरखपुर के बेलघाट इलाके का रहने वाला है। कमरे में जाते ही दोनों बातें करने लगे। बेटे के एतराज करने पर दोनों ने बदसलूकी की और कहने लगे कि वह लंबे समय से एक दूसरे से प्यार करते हैं। इसकी जानकारी बहू के मायके वालों को भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर बहू से बात करने पर उसने अपने जीजा के साथ रहने पर सहमति जताई। उसके बाद से ही दोनों उनके बेटे लकी को जान से मारने की नियत से साजिश करने लगे। आरोप है कि बहू का जीजा उनके घर जबरदस्ती आने जाने लगा और विवाद बढ़ता गया।
10 अक्तूबर को दिन में लगभग 11:30 बजे सीता की बहू व मृत्युंजय ने मिलकर धोखे से उनके लड़के को खाने में जहरीला पदार्थ डालकर खिला दिया और उसके साथ मारपीट की। इससे उनके लड़के की तबीयत खराब हो गई। वह उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनके बेटे की उपचार के दौरान मौत हो गई।
इसके बाद 30 अक्तूबर को उक्त आरोपियों के साथ ही विवाहिता के पिता ओमलाल, उनका बेटा अभिषेक व भैंसा बाजार, सिकरीगंज गोरखपुर निवासी रामस्वरूप उनके घर पर आकर सारा सामान, जेवरात एवं उनकी अलमारी से 50,000 रुपये लेकर चले गए।

साथ की किसी तरह की कार्रवाई करने पर जानमाल व फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। कोतवाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में उक्त सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed