{"_id":"66634248b94f48e46309ebb2","slug":"five-injured-in-accidents-at-different-places-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115713-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में पांच घायल
Fri, 07 Jun 2024 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 07 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। राम जानकी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर दो जगह पर हुए हादसे में बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मलौली ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
पहली घटना निहैला और मडपौना गांव के मध्य हुई। धनघटा क्षेत्र के औराडाड गांव निवासी 19 वर्षीय निखिल कुमार सात वर्षीय यस और चार वर्षीय सोबिंद को बाइक पर बिठाकर पौली की तरफ जा रहे थे। जब वह मडपौना गांव के करीब पहुंचे तो तेजी के साथ पीछे से आए ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घायलों को अगल-बगल गांव के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
दूसरी घटना धनघटा सब्जी मंडी के पास हुई। सुरैना गांव निवासी 32 वर्षीय रंणजय, 60 वर्षीय मंती देवी को बाइक पर बिठाकर धनघटा चौक की तरफ आ रहे थे। सब्जी मंडी के पास तेज गति से आए ट्रक ने उनको टक्कर मार दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर दोनों लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए।