फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   first allegead of gangrape after molestation

Sant Kabir Nagar News: पहले लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, बाद में दी छेड़खानी की तहरीर

Fri, 22 Dec 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 22 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
first allegead of gangrape after molestation
शहर के एक मोहल्ले का मामला, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मकान मालिक समेत चार अज्ञात पर छेड़खानी का दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला से बृहस्पवितार को सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। महिला के हाथ की नस काटने का आरोप भी लगा है। पीड़िता के जेठ ने कोतवाली में तहरीर दी। कुछ देर बाद दूसरी तहरीर देकर छेड़खानी की बात कही। इस पर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत चार अज्ञात पर छेड़खानी का केस दर्ज किया है। पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
पीड़िता के जेठ ने पहली तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी भयहु बर्तन मांजने व झाडू-पोछा का कार्य करती है। एक मोहल्ले में वह किराये पर कमरा लेकर रहती है। मकान के मालिक आएदिन उससे छेड़छाड़ करते थे। इसका भयहु ने काफी विरोध किया पर वह मनमानी कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि 21 दिसंबर की रात अपने अन्य साथियों के साथ आए मकान मालिक ने और कमरे में बंद कर पूरी रात दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसके हाथ की नस भी काट दी। उसे मारा-पीटा भी। भयहु ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। उसे जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जेठ ने एक घंटे के बाद कोतवाली पुलिस को दूसरी तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि मकान मालिक व उनके साथ अन्य लोगों ने भयहु से छेड़खानी की और उसे मारापीटा और उसके हाथ की नस काट दी। इसके साथ ही तेजाब डालकर जलाने की धमकी दी। उसके चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हो गए तो वे लोग भाग गए। इससे उसकी जान बच सकी। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी सोनू और चार-पांच अज्ञात पर छेड़खानी का केस दर्ज किया है।

कोट
शहर के एक मोहल्ले में चोरी की घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई थी। पता चला कि जिस घर में महिला रहती थी, वहां चोरी हुई थी। महिला के परिजनों ने मकान मालिक समेत चार-पांच अज्ञात पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर सोनू समेत चार-पांच अज्ञात पर छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
-दीपांशी राठौर, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed