फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fire in school kitchen

स्कूल में खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग

Fri, 17 Jun 2022 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
fire in school kitchen
प्राथमिक विद्यालय उरदहवा में सिलेड़र से लगा आग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
स्कूल में खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग
विज्ञापन

मची भगदड़, पढ़ रहे 13 बच्चों को परिसर से बाहर निकाला गया
डीसी प्रशिक्षण की सूझ-बूझ से आग पर पाया गया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उदरहवां में शुक्रवार की सुबह एमडीएम के तहत खाना बनाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान सिलिंडर में आग लग गई। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने किसी तरह से बच्चों को स्कूल परिसर से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद डीसी प्रशिक्षण ने अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

प्राथमिक विद्यालय उरदहवां में शुक्रवार को एमडीएम के तहत बच्चों का भोजन बनाया जा रहा था। विद्यालय के रसोईघर में रसोइया अनारकली ने सिलिंडर आन करके जैसे ही गैस चूल्हे में आग लगाई तो उसी दौरान सिलिंडर में आग लग गई। इसके बाद सिलिंडर जलने लगा। यह देख रसोइया अनारकली, सुनीता और वृंदा चिल्लाते हुए बाहर भागी। इसके बाद विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विद्यालय के शिक्षक दीपा जायसवाल, पार्वती, निर्मला और सुुनीता ने तत्काल सभी बच्चों को विद्यालय परिसर से बाहर किया। इसके बाद सभी लोग विद्यालय छोड़कर बाहर हो गए। उसी दौरान निरीक्षण के लिए पहुंचे डीसी प्रशिक्षण नवीन दूबे विद्यालय परिसर में पहुंच गए और अग्निशमन यंत्र लेकर रसोईघर में घुस गए। उन्होंने अग्निमशन यंत्र का प्रयोग कर आग पर काबू पाया और सिलिंडर को बंद किया। इसके बाद पास में रखे बालू का प्रयोग कर पूरी तरह से आग को बुझा दिया। उनकी सूझ-बूझ से आग पर काबू पाया जा सका। गांव के लोगों ने डीसी प्रशिक्षण की दिलेरी की तारीफ की। बीएसए दिनेेश कुमार ने बताया कि डीसी प्रशिक्षण ने दिलेरी दिखाई है। जल्द ही उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed