फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fire breaks out in three shops due to a short circuit; goods worth thousands destroyed.

Sant Kabir Nagar News: शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग, हजारों का सामान जला

Mon, 14 Sep 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in three shops due to a short circuit; goods worth thousands destroyed.
मगहर के दुर्गा मंदिर के पास दुकान में लगी आग के बाद जला सामान-संवाद
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से मिष्ठान, फल और पान की दुकानें जलकर नष्ट हो गईं। हादसे में हजारों रुपये का सामान जलने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी रामचंदर और रामनयन सगे भाई हैं। दोनों दुर्गा मंदिर चौराहे पर फल और जलपान-मिष्ठान की दुकान चलाते हैं। इनके बगल में राजेश निषाद पान की टपरी लगाकर पान और गुटखा बेचते हैं। शनिवार रात रोज की तरह तीनों दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए। हालांकि रामनयन की जलपान की दुकान में तीन लोग सो रहे थे। रामचंदर के मुताबिक, रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो आग तेजी से फैल रही थी। आग ने उनके भाई रामनयन की मिष्ठान की दुकान और बगल में राजेश निषाद की पान की टपरी को भी अपनी चपेट में ले लिया था। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग भी सहम गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग लगातार बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन

चौराहे के निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश यादव ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा। फायर कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। फल विक्रेता रामचंदर ने बताया कि दुकान में रखा करीब 50 हजार रुपये का फल और टिनशेड जलकर नष्ट हो गया। वहीं रामनयन ने बताया कि दुकान में रखे दो फ्रीजर, पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, रिफाइंड, मैदा समेत अन्य सामान जल गया। राहत की बात यह रही कि दुकान में सो रहे तीनों लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed