फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fire breaks out in hut, goods burnt to ashes

Sant Kabir Nagar News: झोपड़ी में लगी आग, सामान जलकर राख

Sat, 16 Mar 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 16 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in hut, goods burnt to ashes
लोहरसन में बृहस्पतिवार देर रात घटी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के लोहरसन में बीती रात एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे सामान जलकर राख हो गया। बृहस्पतिवार की देर रात्रि लोहरसन गांव निवासी आरती देवी पत्नी रामसिंह निषाद के छप्पर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन, चारपाई समेत हजारों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद से परिवार के पास आर्थिक संकट पैदा हो गया है। जिम्मेदारों ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग दी। इसके बाद भी किसी जिम्मेदार ने समय से पहुंचकर नुकसान का आकलन नहीं किया।


छप्पर में आग लगने से सामान जला

- नगर पंचायत धर्मसिंहवा के सेवाइचपार वार्ड की घटना

धर्मसिंहवा। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड सेवाइचपार में एक झोपड़ी में आग लग जाने से सामान जल गया। आग एक बच्चे की की गलती के कारण लग गई थी। सेवाइचपार वार्ड से बाहर त्रिलोकी प्रसाद की झोपड़ी में शुक्रवार की देर शाम अचानक आग लग गई। एक बच्चे ने गलती से माचिस जला दिया था। जिसके चलते आग ने भयावह रूप ले लिया और झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। त्रिलोकी प्रसाद ने बताया कि एक हफ्ते पूर्व उनके बेटे की शादी थी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed