{"_id":"6a7cad2669f4c303d205549d","slug":"fir-registered-against-three-named-individuals-for-allegedly-beating-up-a-youth-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-155488-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवक की पिटाई के आरोप में तीन नामजद पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवक की पिटाई के आरोप में तीन नामजद पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी मोहल्ले में मारपीट का मामला सामने आया है। बिना किसी बात के गाली-गलौज करने से मना करने पर पड़ोसी ने साथियों के साथ एक युवक की पिटाई कर दी। युवक का सिर फट गया। बीच-बचाव में आईं दो महिलाओं को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला उत्तर पट्टी निवासी अशोक पुत्र बसंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात करीब आठ बजे बगल के मदन ने उसे बिना कारण गालियां देनी शुरू कर दीं। मना करने पर उसकी पत्नी और उसका साला भी आ गया। तीनों ने लाठी-डंडे और लोहे की राॅड से हमला कर दिया।
शोर सुनकर पहुंचीं सुनीता और माया को भी मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अशोक की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।