फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR lodged against tiles trader

Sant Kabir Nagar News: टाइल्स कारोबारी पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against tiles trader
- बरदहिया बाजार में पेड़ काटने के दौरान स्कूटी पर गिरने से हुआ था हादसा
विज्ञापन

-घटना में स्कूटी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही युवक की टूट गई थी रीढ़ की हड्डी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के बरदहिया बाजार में 16 जनवरी को पेड़ काटने के दौरान पेड़ एक स्कूटी सवार युवक पर गिर गया, जिससे स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और युवक की रीढ़ की हड्डी टूट गई। कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर टाइल्स कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में शुरू कर दी है।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित राम भवन शर्मा निवासी जनता मार्ग निकट हनुमान मंदिर बरदहिया बाजार ने बताया कि उनका भतीजा आयुष कुमार एचडीबी फाइनेंसियल सर्विसेज लिमिटेड में कार्यरत है। वह 16 जनवरी की सुबह करीब 10:00 बजे स्कूटी से उज्जवल सिंह निवासी जनता मार्ग बरदहिया बाजार ड्यूटी पर जा रहा था। भेली मंडी में श्रीराम टाइल्स के निकट पहुंचते ही उसी समय श्रीराम टाइल्स का मालिक बिपिन कुमार जायसवाल आदि अपने मकान के सामने पेड़ कटवा रहे थे। उनका भतीजा आयुष कुमार जैसे ही उसके सामने पहुंचा पेड़ उसके ऊपर गिर गया। इसमें भतीजा पेड़ के नीचे दब गया और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

पीछे बैठे सज्जवल सिंह को भी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने पेड़ हटाकर दोनों को निकाला। सूचना मिलने पर वह व उनके भाई राम भजन शर्मा व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को प्राथमिक स्वस्थ केंद्र खलीलाबाद ले गए। जहां हालत गंभीर देखकर प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। जहां डाॅक्टर ने आयुष को गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। भतीजा आयुष जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उसके स्वाइनल कार्ड की हड्डी टूटी पाई गई। इसके कारण उसके दोनों पैर भी लुंज हो गए हैं। ऑपरेशन के बाद भी कमर का निचला भाग काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद टाइल्स कारोबारी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed