फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR lodged against ration dealer for irregularities

Sant Kabir Nagar News: अनियमितता पर कोटेदार पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 13 Feb 2026 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against ration dealer for irregularities
कोडैचा नटवाबर गांव में कोटा का दुकान जांच करते की जांच करते सप्लाई इंस्पेक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत कोडैचा नटवाबर के कोटेदार ने खाद्यान्न वितरण में भारी अनियमितता की है। जांच के बाद मामले की पुष्टि होने पर आपूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आपूर्ति निरीक्षक सौरभ कुमार गोस्वामी का कहना है कि नटवाबर के कोटेदार की दुकान में जनवरी में आकस्मिक जांच की गई। इस दौरान कोटेदार घर पर नहीं थे, उनकी मां मौजूद थीं। स्टॉक बोर्ड और रेट सूची तालिका नहीं लगाई गई थी। मांगने पर कोटेदार की मां ने कहा कि स्टॉक रजिस्टर नहीं है, और न ही कभी सत्यापन कराया जाता है। नवंबर में 24 अंत्योदय कार्ड धारकों में से मात्र तीन को खाद्यान्न वितरित किया गया था।
विज्ञापन

इसी तरह चीनी 24 में से तीन को ही दी गई थी। दिसंबर और नवंबर में पात्र गृहस्थी अंत्योदय खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरती गई है। आपूर्ति निरीक्षक का कहना है कि 74 क्विंटल खाद्यान्न ही हेराफेरी की गई है। कार्ड धारक रामप्रीत, विद्यावती, शेषनाथ, राम सती, समारु, राजकुमार कल 24 लोगों ने बताया कि कोटेदार खाद्यान्न का वितरण सही ढंग से नहीं करते हैं। इसके कारण गांव के अधिकतर कार्ड धारक दूसरे गांव के कोटेदार से खाद्यान्न लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड धारकों ने कहा कि कोटेदार हमेशा मनमानी करता हैं। आपूर्ति निरीक्षक सौरभ कुमार गोस्वामी ने बताया कि कोटेदार रोहित यादव के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed