फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR against seven for uprooting stones after demarcation

Sant Kabir Nagar News: सीमांकन के बाद पत्थर उखाड़ने पर सात पर प्राथमिकी

Fri, 12 Jun 2026 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
FIR against seven for uprooting stones after demarcation
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उसका खुर्द गांव में भूमि विवाद में सीमांकन के बाद लगाए गए पत्थर उखाड़ने तथा जमीन पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नेदुला चौराहा निवासी सत्यनारायण द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने ग्राम उसका खुर्द में भूमि का बैनामा कराया है और खतौनी में उनका नाम दर्ज है। भूमि के सीमांकन के लिए जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद राजस्व विभाग ने पैमाइश कर फील्ड बुक तैयार की तथा जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने भूमि की चतुर्सीमा पर पत्थर स्थापित कराए थे। इस संबंध में संबंधित पक्षों को नोटिस भी दी गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि 10 जून की सुबह करीब 10:00 बजे उसका खुर्द निवासी बृजेश, हरिराम, मोहित, सुरेंद्र और श्रीराम तथा उसका कला निवासी रामबूझ और रामनिवास मौके पर पहुंचे और सीमांकन के लिए लगाए गए पत्थर उखाड़ कर उठा ले गए। साथ ही पीड़ित के हिस्से की जमीन को जोत लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने मौके की स्थिति बदलते हुए लगभग 50 हजार रुपये की क्षति पहुंचाई है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed