फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Finance company employee attacked with rod

Sant Kabir Nagar News: फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर रॉड से हमला

Thu, 06 Feb 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Finance company employee attacked with rod
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के करमहा खास गांव में ऋण की वसूली करने पहुंचे एक फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित मनीष कुमार सिंह निवासी तेनुआरी अउल थाना कोतवाली जनपद संतकबीरनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह अंकित भट्ट निवासी पुन्डा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर के साथ एलटी फाइनेंस कंपनी में कार्य करते हैं। दो फरवरी को ऋण वसूली करने के लिए गांव करमहा खास में पहुंचे थे। जहां पर श्रवण और उनकी पत्नी अनुराधा, रामवचन गुप्ता और एक अन्य व्यक्ति उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। जिसका उन लोगों ने विरोध किया तो उन लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed