{"_id":"69fccefbea9a0daf2f0764ea","slug":"final-selection-of-pm-housing-beneficiaries-will-be-done-ineligible-ones-will-be-excluded-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150214-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पीएम आवास लाभार्थियों का होगा अंतिम चयन, अपात्र बाहर होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पीएम आवास लाभार्थियों का होगा अंतिम चयन, अपात्र बाहर होंगे
विज्ञापन
सेमरियावां। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अब पात्रों की अंतिम सूची ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में तय की जाएगी। इस प्रक्रिया में ग्रामीण खुद तय करेंगे कि कौन आवास का हकदार है और किसे पहले लाभ मिल चुका है। इसको लेकर ब्लॉकों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तय मसौदे के आधार पर बैठकों का दौर शुरू होगा।
सेमरियावां ब्लाॅक में पीएम आवास योजना के तहत कुल 15338 ग्रामीणों ने आवेदन किया था। विभाग द्वारा अब तक दो चरणों में सत्यापन कराया जा चुका है, जिसमें 11886 आवेदन सही पाए गए हैं। इनके जाॅब कार्ड की फीडिंग कार्य तेजी से चल रहा है। अब तीसरे और अंतिम चरण में सत्यापन को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर खुली बैठक आयोजित की जाएगी। खुली बैठक में संबंधित ग्राम पंचायत के सभी ग्रामीणों के सामने आवेदनकर्ताओं के नाम पढ़कर सुनाए जाएंगे।
इस दौरान ग्रामीण अपनी जानकारी के आधार पर बताएंगे कि आवेदक पहले किसी आवास योजना का लाभ ले चुका है या नहीं। यदि किसी आवेदक के बारे में आपत्ति आती है तो मौके पर ही उसकी जांच कराई जाएगी। गलत जानकारी देने वाले और पहले लाभ ले चुके अपात्रों के नाम सूची से हटाए जाएंगे। सेमरियावां ब्लाॅक में 12 न्याय पंचायत है। इनमें 113 ग्राम पंचायत है। इन पंचायतों में 183 राजस्व गांव हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना -2.0 (ग्रामीण) के लिए 30 दिसंबर 2024 से 15 मई 2025 तक ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे (आवेदन) हुआ।
विज्ञापन
निर्धारित अवधि में सेमरियावां विकास खंड क्षेत्र के 113 ग्राम पंचायत के 183 राजस्व गांवों में रहने वाले बेघर परिवारों की ओर से कुल 15338 आवेदन हुए। इनमें से 8792 लोगों ने खुद अपने मोबाइल से सर्वे कार्य पूरा किया । इसकी शासन में सीधे ऑनलाइन फीडिंग हुई है। इसके अलावा 6546 लोगों के घरों पर तय सर्वेयर विभागीय कर्मचारियों ने पहुंचकर सर्वे किया था। इसका भी डाटा ऑनलाइन शासन के पास पहुंचा है।
इनमें ऐसे लोग भी हैं जिनके पास अपनी भूमि तो है, लेकिन रहने के लिए अपना घर नहीं है। ऐसे जरूरतमंद लाभार्थियों को पक्का मकान देने के लिए पीएमवाई-2.0 के तहत आवेदन (सर्वे) मांगे गए थे। प्रधानमंत्री आवास योजना- 2.0 के लिए दो प्रकार के सर्वे हुए। हर तहसील और ग्राम पंचायत स्तर पर जरूरतमंद परिवारों से स्वयं मूल्यांकन कर आवेदन मांगा गया था। दूसरा सर्वे विभागीय कर्मचारियों ने अपने स्तर पर सर्वे किया।
00000000000000000000000
पोर्टल पर अपलोड होगी सूची
खुली बैठक में सत्यापन के बाद पात्र पाए गए लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार कर भारत सरकार के पीएमएवाई-जी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसी सूची के आधार पर आवास आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पहले चरण में पात्रों को आवास की पहली किस्त जारी की जाएगी।
00000
इस नई व्यवस्था का उद्देश्य योजना में पूरी पारदर्शिता लाना और अपात्र लोगों को बाहर करना है। ग्रामीणों की भागीदारी से सही पात्रों की पहचान आसान होगी और योजना का लाभ वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंचेगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश खुली बैठक की तिथि निर्धारित की जाएगी।
-कृष्ण कुमार, बीडीओ सेमरियावां