{"_id":"65df734eb1750f21850aa873","slug":"fighting-over-land-dispute-case-against-four-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-110490-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट, चार पर केस
Wed, 28 Feb 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के चकिया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के चकिया गांव में जमीन विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया।
एसओ धनघटा अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र के चकिया गांव निवासी संगीता ने शिकायत पत्र में बताया कि 25 फरवरी को शाम छह बजे जमीन रंजिश के विवाद को लेकर पटीदार तिलकधारी, चंद्रेश, चंद्रशीला, सिंधू एकजुट व गोलबंद होकर गालियां दीं। उन्हें व बेटी को घसीटकर मारा-पीटा। इस घटना में उनको काफी चोटें आई। लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए चले गए।
पुलिस ने संगीता की तहरीर पर चार आरोपियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।