फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fight over land dispute, case registered

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट, केस दर्ज

Thu, 23 Oct 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 23 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fight over land dispute, case registered
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बरदहिया बाजार में जमीन विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता केवला देवी निवासी बरदहिया बाजार ने अपने शिकायत में बताया कि उनके घर के सामने सार्वजनिक उपयोग की भूमि है। विपक्षी इस्लाम व मुन्नू अपने दबंगई के बल पर कब्जा कर लिए हैं। इसके संबंध में 17 अक्तूबर को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर अपने लड़के के साथ घर पर गई तो दोपहर 12:15 बजे विपक्षी भद्दी-भद्दी गाली देते हुए उनके घर में घुस आए और उनके लड़के संतोष का गला दबाकर लात-मुक्का से बुरी तरह से मारे-पीटे। बचाव करने गई बहू को भी विपक्षियों पीटा। मारपीट में बेटे और गर्भवती बहू को काफी चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन

--------------------
घर से दूर पटाखा जलाने को कहने पर मारपीट
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में पटखा फोड़ने से मना करने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित राहुल कुमार निवासी ग्राम गिरधरपुर ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके गांव के लोग घर के सामने जला रहे थे। थोड़ी दूरी पर जलाने के लिए कहने पर रमेश उसे गाली देने लगा। कुछ लोगों ने समझाया तब वह शांत हुआ। इसी बात को लेकर 21 अक्तूबर की शाम 7 बजे पांच से छह लोग गोलंबद होकर उनके घर में घुस आए और डंडा और लोहे की राॅड़ से पीटने लगे। बचाव में आईं मां को भी पीटा और जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। संवाद
विज्ञापन

---------------------
जमीन कब्जाने के विवाद में मारपीट , आज
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मगहर कस्बा में जमीन विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित गयासुद्दीन निवासी मुहल्ला अंजान शहीद मगहर ने बताया कि वह जमीन बैनामा से प्राप्त किये हैं। राजस्व अभिलेख में उनका नाम दर्ज है। 22 अक्तूबर को सुबह लगभग 9 बजे उनके जमीन पर इरशाद व तबस्सुम जबरन कब्जा कर रहे थे। मना करने पर एक राय होकर उन्हें व उनके भाई कलामुद्दीन को मां बहन की गाली देते हुए लाठी से प्रहार किया। इससे वह अचेत होकर गिर गए। गिरने के बाद लाठी पूरे बदन पर मारा। जिससे अदरूनी चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
मामूली विवाद में मारपीट, केस दर्ज
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के कटहवा चौराहा पर मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित सत्यम निवासी उसका कला ने अपने शिकायत में बताया कि 21 अक्तूबर शाम छह बजे कटहवा चौराहा पर कहासुनी में प्रेम निवासी मटिहना व उसके परिजन गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। बचाव में आए लोगों को भी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी।संवाद
------------------------
पटाखा फोड़ने से मना करने पर मारपीट, दो पर केस
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के भेलवासी गांव में पटाखा फोड़ने का विरोध करने पर मारपीट के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि भेलवासी गांव निवासी पीड़िता संजू देवी ने अपने शिकायत में बताया कि उनके जेठ शिवकुमार 20 अक्तूबर की रात 10 बजे सोने जा रहे थे। पड़ोस के बच्चे पटाखा फोड़ रहे थे। मना करने पर गांव के ही किशन व करन जेठ को गाली देने लगे और ईंट-पत्थर चलाकर बुरी तरह से मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट की घटना में जेठ का सिर फट गया और उनको अंदरूनी चोट भी आई है। संवाद
---------------------
मारपीट आरोप में केस दर्ज
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित राजेश गौंड निवासी माधोपुर ने अपने शिकायत में बताया कि 20 अक्तूबर को गांव के ही हीरालाल से बहस हो रहा था। उसी दौरान हीरालाल उनको लाठी से सिर पर मारे और जान से मारने की धमकी भी दी। जिससे उनके सिर में काफी चोट आया है। संवाद
-----------------
मारपीट के आरोप में तीन पर केस
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बयारा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित जोगिंदर चौरसिया ने अपने शिकायत में बताया कि 20 अक्तूबर देर शाम 8 बजे छोटी सी बात के विवाद को लेकर विपक्षी मन्नूलाल, दिनेश व रामानंद गाली देते हुए लाठी डंडा से पीटने लगे। बचाव में आए लोगों को भी काफी मारापीटा और मोबाइल तोड़कर जानमाल की धमकी दी। संवाद

----------------
खेत में भैंस जाने की शिकायत पर पीटने का आरोप
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के भेलवासी गांव में खेत में भैंस जाने की शिकायत पर पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित शिवनायक ने अपने तहरीर में बताया कि उनके खेत में विपक्षी श्रवण निषाद की भैंस चली गई। जिसकी शिकायत करने पर विपक्षी श्रवण निषाद, आकाश, लवकुश, मंजू देवी मिलकर उनके घर पर चढ़ आए और उनके साथ ही परिजनों को भी काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट के घटना में सभी को काफी चोट आया है। संवाद
---------------------

पिटाई के आरोप में पति पर केससंतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मटिहना में महिला व उसके तीन बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता ममता ने अपने शिकायत में बताया कि उसके तीन लड़कियां हैं। पति रमेश नशेड़ी हैं और आए दिन मारपीट करता हीै। वह नगरपालिका में मजदूरी करके खर्च चलाती है। 19 अक्तूबर की रात 10 बजे पति ने उसे और बेटियों को गाली देते हुए काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट के घटना में सभी को काफी चोट आया है। संवाद
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed