{"_id":"63976ad714cc772628724735","slug":"fight-in-two-party-khalilabad-news-gkp4606317193","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों की जांच के दौरान दो पक्षों में मारपीट, डरकर लौटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों की जांच के दौरान दो पक्षों में मारपीट, डरकर लौटे अधिकारी
Tue, 13 Dec 2022 07:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 07:18 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड हैंसर बाजार के मुंडेरा शुक्ल गांव में विकास कार्यों की हो रही जांच के दौरान आपस में हाथ?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जिले के विकास खंड हैसर बाजार के मुंडेरा शुक्ल गांव में सोमवार को विकास कार्यों में गड़बड़ी की जांच करने पहुंचे लोकपाल मनरेगा के सामने ही गांव के दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट होता देख वह बिना जांच किए ही वापस लौट गए। पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाकर मामला शांत कराया। एक पक्ष के दो लोगों को अधिक चोटें आने की बात बताई जा रही है।
जिले के लोकपाल पीके लाल सोमवार को मुंडेरा शुक्ल गांव निवासी राजकुमार शुक्ला की शिकायत पर मनरेगा और आवास की जांच करने पहुंचे थे। आवास से संबंधित शिकायत की जांच शिकायतकर्ता के पक्ष के लोगों के सामने जांच अधिकारी ने शुरू ही की थी कि प्रधान पक्ष के तमाम लोग वहां आ गए।
जांच अधिकारी जांच कार्य कर ही रहे थे कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होते-होते मारपीट होने लगी। एक दूसरे के बीच जमकर हो रही हाथापाई और मौके पर लाठी-डंडे के साथ दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए। यह देख लोकपाल मनरेगा ने जांच को बंद कर दिया।
विज्ञापन
पीके लाल ने बताया कि स्थिति को देख तत्काल एसओ धनघटा को सूचित किया और बगैर जांच कार्य पूर्ण हुए वापस लौट आया। उन्होंने बताया कि सोशल ऑडिट टीम की जांच के दौरान गांव में विकास कार्यों में अनियमितता पाए जाने की सोशल ऑडिट टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट में उल्लेख किया है।
जिस पर जांच करके कार्रवाई किए जाने की मांग गांव निवासी राजकुमार शुक्ला ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और लोकपाल से की है। इसी शिकायत की जांच करने गए थे कि दो पक्षों में विवाद हो गया।
एसओ जयबर्द्घन सिंह ने बताया कि इस मामले में यदि तहरीर मिलेगी तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।