फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fight in a dispute over playing Holi, case filed against six

Sant Kabir Nagar News: होली खेलने के विवाद में मारपीट, छह पर केस

Sat, 15 Mar 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 15 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fight in a dispute over playing Holi, case filed against six
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत अव्वल केवटलिया में होली खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

मेंहदावल पुलिस को दिए तहरीर में अमरजीत निषाद पुत्र दयालू निवासी अव्वल केवटलिया ने उल्लेख किया है कि होली के दिन दोपहर में अंशु, अमरजीत, रवि सहित अन्य लोग आपस में होली खेल रहे थे। तभी सुमित सिंह, सुमित यादव, शिवा गोस्वामी, निहाल पटवा, विकास यादव आदि अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। लाठी डंडे से हम लोगों को मारने पीटने लगे। अस्पताल में जाने के बाद अस्पताल के अंदर भी लाठी डंडे से मारपीट की गई।
विज्ञापन

घटना के बाद कुछ लोगों ने बीच बचाव किया, तब जाकर विवाद शांत हुआ। पुलिस ने इस मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए सुमित सिंह, सुमित यादव, शिवा गोस्वामी, निहाल पटवा, विकास यादव व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed