{"_id":"661c249873e562fcd20b7404","slug":"fight-between-two-parties-in-land-dispute-head-injured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112832-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सिर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सिर फूटा
Mon, 15 Apr 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
- धर्मसिंहवा क्षेत्र के अतरी नानकार में मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के अतरी नानकार गांव में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में रविवार को मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति का सिर फट गया। दोनों पक्ष मारपीट करने के बाद स्थानीय थाने पर केस दर्ज कराए जाने के लिए तहरीर दी है।
अतरी नानकार गांव के दो लोगों की जमीन अगल-बगल है। जमीन की सीमा के लिए दोनों पक्षों में विवाद होता रहता था। एक पक्ष ने दीवानी न्यायालय में जमीन बंटवारे को लेकर के वाद भी दाखिल कर रखा है। रविवार को एक पक्ष ने विवादित जमीन पर कब्जा करने की नीयत से निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया। दूसरे पक्ष ने निर्माण कार्य रोकते हुए विवाद शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति के सिर पर लाठी से प्रहार होने के कारण सिर फट गया। दूसरे पक्ष को भी चोटें आईं। मारपीट होने के बाद दोनों पक्ष थाने पर केस दर्ज किए जाने के लिए तहरीर दी है। एसओ इंद्र भूषण सिंह ने घटना पर अभिज्ञता जाहिर की। बताया कि दोनों पक्षों में सुलह-समझौते की बात चल रही है।