फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fight between two parties in Bakhira, three injured

Sant Kabir Nagar News: बखिरा में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

Sun, 19 Apr 2026 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties in Bakhira, three injured
बखिरा में मारपीट में घायल लोग मेंहदावल सीएचसी पहुंचे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। बखिरा थाना क्षेत्र के पटवारिया गांव में शनिवार की रात दो समुदाय एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ईंट-पत्थर भी चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
बखिरा थाना क्षेत्र के पटवारिया गांव में शनिवार को उस समय दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए, जब एक समुदाय के युवक की बाइक से दूसरे समुदाय की महिला को टक्कर लग गई। इससे वह घायल हो गई। इसके इलाज के लिए गांव में पंचायत कर पैसा देने की बात तय हुई, लेकिन शनिवार देर रात इलाज में खर्च हुए पैसे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन

बहस के दौरान मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ही जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करने के साथ ही दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। वहीं कई घायल मेंहदावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इसमें से दो लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला शोभा देवी पत्नी चुन्नीलाल ने तहरीर दी है, जिसमें कहा गया है कि 18 अप्रैल को रात 8:00 बजे बाइक से टक्कर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके इलाज के लिए गांव के लोगों ने आरोपी युवक तथा उसके परिवार से खर्च का रुपया देने की बात तय की, लेकिन इलाज का रुपया देने की जगह आरोपियों इरफान, अजीज, कादिर, मोहित व अन्य दरवाजे पर चढ़कर गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। इन लोगों की मारपीट में मुझे तथा मेरे भतीजे व नातिन को गंभीर चोट आई।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत करते हुए दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed