फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Female students showcased their talent on National Sports Day.

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 29 Aug 2026 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Female students showcased their talent on National Sports Day.
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. सबीहा मुमताज ने किया। उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय और नेहरू युवा केंद्र के सुधांशु त्रिपाठी ने छात्राओं को विभिन्न खेलों की जानकारी दी। उन्होंने खेलों में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान बॉक्सिंग खेल विधा के बारे में भी छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्राओं ने खेलों के प्रति उत्साह दिखाते हुए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में वैष्णवी, सौम्या सिंह, सुरुचि विश्वकर्मा, पूर्णिमा, अंकिता, रंजना चौरसिया और अंशिका ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सोनिया, माला तिवारी, उषा वर्मा और मधु मिश्रा समेत विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed