फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Father wept bitterly, did not believe he would take such a suicidal step

Sant Kabir Nagar News: फूट-फट कर रोया पिता, ऐसा आत्मघाती कदम उठाएंगी विश्वास नहीं था

Sat, 12 Aug 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 12 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Father wept bitterly, did not believe he would take such a suicidal step
दलेलगंज में पोस्टमार्टम हाउस पर गमगीन खडे परिजन। 
- दस साल से पैरालिसिस की बीमारी से ग्रसित थी मां, बेटी करती थी मदद
विज्ञापन

- बड़ा बेटा बंगलौर में प्राइवेट नौकरी तो दूसरा बेटा मुंबई में करता है ड्राइवरी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के दलेलगंज में मां- बेटी की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत को लेकर पीड़ित परिजन सदमे में थे। पोस्टमार्टम हाउस पर पीड़ित पति और देवर फूट-फूट कर रो रहे थे। वहीं साथ आए ग्रामीण उन्हें समझा रहे थे। पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
दलेलगंज निवासी चंद्रभान यादव के चार बेटियां और दो बेटे थे। जिसमें तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा धर्मेद्र बंगलौर में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। जबकि दूसरा बेटा जितेंद्र मुंबई में ड्राईवर है। चंद्रभान और उनके छोटे भाई कृष्णभान का परिवार संयुक्त रुप से साथ रहता है।
विज्ञापन

चंद्रभान की पत्नी 55 वर्ष बासमती पिछले दस साल से पैरालिसिस से ग्रसित थी और डंडे के सहारे चलती-फिरती थी। उनकी देखभाल 16 वर्ष की बेटी काजल करती थी। बृहस्पतिवार को चंद्रभान अपने भाई कृष्णभान के साथ खेत में काम करने गए थे। उसी दौरान शाम को बासमती और बेटी काजल के बीच कहासुनी हुई। गांव में चर्चा है कि मां अपनी बेटी की हरकत से परेशान थी और डांट फटकार रही थी। उसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बाद में पहले मां ने जहरीला पदार्थ खा लिया और फिर बेटी ने भी खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पीड़ित पति ने कहा- जानकारी होती तो खेत में काम करने नहीं जाता
पीड़ित चंद्रभान ने बताया कि वह खेत मे काम कर रहे थे। उसी दौरान पता चला कि पत्नी और बेटी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसके बाद पत्नी और बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। वह खेत से भाग कर घर लौटे और दोनों को अस्पताल ले गए। जहां दोनों की बारी- बारी से मौत होने की पुष्टि डॉक्टरों ने कर दी। उसके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही इस संंबंध में किसी पर कोई शक है। बेटी और पत्नी ऐसे आत्मघाती कदम उठा लेंगी ,यदि यह जानकारी होती तो शायद वह खेत में काम करने नहीं जाता। यह बताते हुए पीड़ित चंद्रभान गमगीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed