Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers scramble for fertilizer; crowds throng whenever it becomes available.

Sant Kabir Nagar News: खाद के लिए भटक रहे किसान उपलब्धता पर उमड़ रही भीड़

Sun, 15 Nov 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers scramble for fertilizer; crowds throng whenever it becomes available.
मेंहदावल ​स्थित गोदाम पर डीएपी के लिए लगी किसानों की भीड़-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध न होने के कारण गेहूं की बोआई प्रभावित हो रही है। साधन सहकारी समितियों पर खाद के लिए किसान चक्कर काट रहे हैं। साधन सहकारी समिति भिटिया कला पर शनिवार को खाद वितरण के दौरान भारी भीड़ रही। लगभग 500 बोरी खाद का वितरण किया गया। जबकि अन्य समितियों से किसान निराश लौट गए।
मेंहदावल क्षेत्र में स्थित साधन सहकारी समिति भिटिया कलां में सचिव रामनाथ मौर्या ने डाई खाद का वितरण किया। 400 बोरी डाई खाद शुक्रवार की रात में गोदाम पर पहुंचा जबकि 100 बोरा डाई खाद पहले से बचा था। मौके पर जुटी किसानों की भीड़ के बीच खाद का वितरण किया गया। जबकि साधन सहकारी समिति ढोढ, साधन सहकारी समिति पश्चिम टोला, साधन सहकारी समिति कम्हरिया, साडे़ कला समेत कई समितियों पर डाई खाद उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

धान की फसल कट चुकी है खेत में नमी होने के कारण गेहूं की बोआई के लिए किसान तैयारी में हैं लेकिन खाद का समय से न मिल पाना किसानों के लिए परेशानी बढ़ा रहा है। खेती पिछड़ रही है, खेती का काम खाद की किल्लत के कारण प्रभावित हो रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी किसानों की मांग के अनुरूप डाई तथा यूरिया खाद की व्यवस्था नहीं करा पा रहे हैं। इससे खेती को लेकर किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीयर निवासी किसान जगलाल और सरफरा निवासी किसान रंभू ने बताया कि नगर क्षेत्र में स्थित साधन सहकारी समिति पश्चिम टोला पर खाद नहीं है। जबकि खाद के लिए समिति का चक्कर काटा जा रहा है। खाद के लिए किसानों की भीड़ समिति पर एकत्रित हो रही है। खाद की किल्लत से खेती प्रभावित हो रही है। यदि समय से खाद नहीं मिलेगी तो गेहूं की बोआई नहीं हो पाएगी।
े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed