Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In the past, too, there had been allegations against doctors for prescribing medicines from outside sources.

Sant Kabir Nagar News: पहले भी डाॅक्टरों पर बाहर की दवा लिखने के लगे थे आरोप

Sun, 15 Nov 2026 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
In the past, too, there had been allegations against doctors for prescribing medicines from outside sources.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर/ मेंहदावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पर पहले भी दो चिकित्सकों पर बाहर से दवा लिखने का आरोप लगा था। अभी यह मामला चल ही रहा था कि शुक्रवार की सुबह चिकित्सक के जरिये बाहर की दवा लिखे जाने से नाराज लोगों ने हंगामा कर दिया। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है और एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
सांथा ब्लॉक के महदेवा नानकार निवासी भगवान दास ने अपनी बहू को पेट में दर्द की शिकायत पर सीएचसी मेंहदावल में शुक्रवार की सुबह भर्ती कराया। चिकित्सक ने उनसे मोनोसेफ खरीद कर लाने को कहा। इसके बाद उन्होंने आपत्ति जताई कि यह तो अस्पताल से ही मिलती है लेकिन डॉक्टर नहीं माने और कहा कि अस्पताल में दवा नहीं है।
विज्ञापन

भगवान दास का कहना है कि चिकित्सक बाहर की दवा लिख रहे हैं। उन्होंने अपने गांव के प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार दुबे को इसकी सूचना दी। वह भी अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्वेतांक सिंह ने चिकित्सकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मेंहदावल सीएचसी पर तीन माह पहले भी दो चिकित्सकों पर बाहर से दवा लिखने का आरोप लगा था, जिस पर जांच हुई थी और उसके बाद मामला ठंडा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed