{"_id":"692dec3994ec63382a095a87","slug":"farmers-queue-up-for-fertilizers-at-bigaramir-committee-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142113-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिगरामीर समिति पर खाद के लिए किसानों की लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिगरामीर समिति पर खाद के लिए किसानों की लगी लंबी कतार
Tue, 02 Dec 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
किसान सेवा सहकारी समिति बिगरामीर पर यूरिया खाद के लिए लंबी कतार -संवाद
- फोटो : बॉयलर पूजन के लिए हवन करते जीएम राजेंद्र प्रसाद व अन्य लोग।
सेमरियावां। किसान सेवा सहकारी समिति बिगरामीर पर सोमवार को यूरिया खाद के लिए किसानों की लंबी कतार लगी रही। लाइन में लगे किसानाें को प्राथमिकता पर खाद दी गई। समिति पर 500 बोरी यूरिया लगभग 230 किसानों में वितरित किया गया। वहीं, कुछ किसानों को खाद नहीं मिल सकी।
किसान सेवा सहकारी समिति बिगरामीर पर यूरिया खाद की वितरण की जानकारी मिलने पर किसानों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते किसानों की लंबी कतार लग गई। समिति पर बिगरामीर, करही, देवरिया विजई, धरुई, उसराशहीद, महुआरी, मूड़ाडीहाखुर्द, पैड़ी, बिगरा अव्वल, चिउटना, तिनहरी माफी, रक्सा कला, मीरपुर, भैंसवरियां आदि गांवों के किसान जुट गए। ऐसे सभी किसानों के लाइन में लगने के बाद मशीन पर अंगूठा निशान लगवाकर खाद वितरित की गई। बहुत से किसान खाद पाने से वंचित रह गए। किसान अफजाल अहमद, नसीर अहमद, राम कुमार, सेराज अहमद, कुतुबुद्दीन, इसरार अहमद, समीउल्लाह आदि ने बताया कि ई पास मशीन पर अंगूठा लगाकर दो से तीन बोरी खाद दी गई है। गेंहू सिंचाई के बाद यूरिया खाद बुआई की जानी है। इसलिए खाद लेकर रख दी गई है। निजी दुकानों पर मनमानी दाम लिया जाता है। निजी दुकानदार 350 से लेकर चार सौ रुपये बोरी वसूल रहे हैं।
सचिव अरविंद यादव के मुताबिक समिति के गोदाम से अब तक 500 बोरी यूरिया बांटा जा चुका है। इस दौरान लगभग 230 किसान को खाद दी गई है। खाद खत्म हो गई है। डिमांड भेजकर खाद मंगाई जाएगी। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।