फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fake jewelry brought on a string, procession returned without marriage

Sant Kabir Nagar News: डाल पर लाए नकली जेवरात, बिना शादी के लौटी बरात

Mon, 28 Nov 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fake jewelry brought on a string, procession returned without marriage
डाल पर लाए नकली जेवरात, बिना शादी के लौटी बरात
विज्ञापन

पटना से रविवार रात मगहर कस्बे में आई थी बरात
भड़के लड़की वाले, दोनों पक्षों में तकरार
पुलिस और लोगों के हस्तक्षेप से थमा विवाद
मगहर (संतकबीरनगर)। नगर पंचायत मगहर में रविवार रात आयोजित एक शादी समारोह में वर पक्ष के लोग डाल पर नकली जेवरात लाए। इसे देखकर वधू पक्ष के लोग भड़क गए। दोनों पक्षों के बीच तकरार होने लगी। पुलिस और गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया। देर रात बिना शादी के ही वर पक्ष के लोग दूल्हे व बरातियों को लेकर लौट गए।
नगर पंचायत मगहर की रहने वाली युवती की शादी बिहार के पटना जनपद के फतुहा क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। रविवार को शादी होनी थी। वर पक्ष के लोग रविवार देर शाम बरात लेकर मगहर आए। वधू पक्ष के लोगों ने बरातियों की खातिदारी की। धूमधाम से द्वारपूजा का रस्म हुआ।
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम की प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। उसके बाद जब दूल्हा मड़वे में विवाह कार्यक्रम के लिए पहुंचा, इस बीच लड़की के पिता ने जेवर दिखाने की बात सामने रखी। दूल्हे के पिता व अन्य लोगों ने जेवरात दिखाया। जैसे ही दुल्हन के पिता व अन्य लोगों ने जेवरात को देखा तो वे भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन के पिता ने बताया कि वर पक्ष के लोगों ने उन्हें ठग लिया। सोने-चांदी की जेवरात की जगह नकली जेवरात दिखा कर उसकी बेटी से शादी करना चाहते थे। उन्होंने बेटी का विवाह करने से इन्कार कर दिया तो वर पक्ष के लोग भी नाराज हो गए। वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया।

किसी ने इसकी सूचना डायल 112 नंबर की पुलिस को दे दी। सूचना पर डायल 112 नंबर की टीम के साथ मगहर चौकी प्रभारी विजय कुमार दूबे भी पहुंच गए। पुलिस और गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप किया। शादी नहीं होने पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। उसके बाद बिना शादी हुए ही वर पक्ष के लोग बरात लेकर बिहार चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed