{"_id":"66673a57d9ceb93d630efeab","slug":"expressed-happiness-on-pm-modi-taking-oath-for-the-third-time-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115853-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पीएम मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पीएम मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर जताई खुशी
Mon, 10 Jun 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह के नेतृत्व में समय माता मंदिर के सामने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेने पर कार्यकर्ताओं खुशी जताई। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं पटाखा फोड़कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लेते हुए गरीब जनता का उत्थान किया। देश में तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनी है। हम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं को बधाई देते हैं, जिन्होंने नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करते हुए पांच साल का समर्थन देकर देश को मजबूत करने का कार्य किए हैं। कार्यक्रम में नगर महामंत्री कन्हैया वर्मा, महामंत्री विष्णु मिश्रा, विकास गुप्ता, मुरलीधर जायसवाल, राधेश्याम जयसवाल, सोहन लाल जयसवाल, जीतेंद्र गुप्ता, श्याम बिहारी गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा, सर्वजीत पासवान, बब्बन पांडेय, सत्य प्रकाश सिपाही आदि मौजूद रहे।