{"_id":"65243f5c67fc96eb8301dc58","slug":"expiry-cakes-were-being-sold-in-v-mart-case-revealed-in-sdm-raid-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-3980-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वी मार्ट में बेच रहे थे एक्सपायरी केक, एसडीएम के छापे में खुला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वी मार्ट में बेच रहे थे एक्सपायरी केक, एसडीएम के छापे में खुला मामला
विज्ञापन
बैंक चौराहे पर स्थित एक माल में एक्सपाइरी खाद्यसामानो की जांच करते एसडीएम सदर।संवाद
- खाद्य विभाग ने हैप्पी-हैप्पी केक का सैंपल लिया, जांच के लिए भेजा, सात केक कराया नष्ट
जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी वी मार्ट पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के बैंक चौराहे पर स्थित वी मार्ट में एक्सपायरी डेट का हैप्पी-हैप्पी पारले का केक बेचा जा रहा था। इसकी सूचना किसी ग्राहक ने एसडीएम सदर को दी। एसडीएम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम के साथ वी मार्ट में छापा मारा। जहां 12 पैकेट हैप्पी-हैप्पी पारले ब्रांड का एक्सपायरी केक मिला। एक्सपायरी की तिथि को मिटा कर बेचा जा रहा था। टीम ने जांच के लिए चार केक का नमूना लिया, जबकि सात केक को नष्ट करा दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद बी मार्ट पर आगे की कार्रवाई होगी।
सोमवार सुबह 10 बजे के करीब एसडीएम सदर शैलेश दुबे को किसी ग्राहक ने फोन कर सूचना दी कि बैंक चौराहा स्थित वी मार्ट में एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। जिसके बाद एसडीएम ने अभिहित अधिकारी जेपी तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार और रमेश चंद के साथ वी मार्ट पर छापा मारा। इस दौरान जांच में हैप्पी-हैप्पी पारले का केक मिला। जिसकी तिथि मिटाई गई थी। यह एक्सपायर हो चुका था। इस दौरान कुल 12 पैकेट केक मिले। जिसे टीम ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद मार्ट के मैनेजर को बुलाया गया। मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि यह गलती से यहां पर आ गया था, लेकिन टीम ने कहा कि यह सामान ग्राहकों के खरीदने वाले स्थान पर रखा गया है। टीम ने केक का सैंपल लिया और चार पैकेट को कब्जे में ले लिया। इसके बाद अन्य खाद्य पदाथोZं की जांच की गई। एसडीएम शैलेश दुबे ने बताया कि एक्स्पायरी डेट का केक मिला है। जिसका सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वी मार्ट में अफरा- तफरी का माहौल रहा।