फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Expedite the disposal of pending investigations

Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लाएं तेजी

Wed, 22 Apr 2026 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Expedite the disposal of pending investigations
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने सर्किल के थाना मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला, धर्मसिंहवा के प्रभारियों व उपनिरीक्षकों के साथ बैठक की। क्षेत्राधिकारी ने थानों पर लंबित विवेचनाओं के संबंध में वार्ता करते हुए लंबित होने के कारण की समीक्षा की एवं अकारण विवेचनाओं को लंबित रखने को लेकर हिदायत दी कि विवेचनाओं का समय से निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

जन शिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए गए। विवेचकों को भविष्य में विवेचनाओं के प्रति लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने हेतु चेतावनी दी गई व प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को अपने अधीनस्थ नियुक्त समस्त विवेचकों की विवेचनाओं की निरंतर समीक्षा कर विवेचनाओं का समयवद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने हेतु निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार, थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा अमित कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed