{"_id":"6acd26e0a726e2758f0929ee","slug":"ex-servicemen-and-families-of-martyrs-honored-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158875-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: -पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजन को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: -पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजन को किया सम्मानित
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों और 1971 के युद्ध में अपनों को खोने वाली मातृशक्तियों को सम्मानित करते एमएलसीफोटो
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से सोमवार को आयोजित समारोह में पूर्व सैनिकों और वर्ष 1971 के युद्ध में अपनों को खोने वाली मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया। वीर चक्र विजेता सिपाही सत्यवान सिंह के नाम पर बने सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति विनियमन सुभाष यदुवंश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह में पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम में वीर चक्र विजेता सिपाही सत्यवान सिंह के बड़े भाई को सम्मानित किया गया। परिषद के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पूर्व सैनिक यदुनंदन मिश्रा, कपिल देव तिवारी, निरंकार राय और रामपाल सिंह को भी सम्मान दिया गया। कारगिल युद्ध में शामिल रहे योगेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। वर्तमान में वह गोरखपुर में एनसीसी में तैनात हैं।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन के दौरान राम बचन ने जिले के शहीदों से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने बताया कि घोराग गांव निवासी वीर चक्र विजेता सिपाही सत्यवान सिंह की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए स्थान और चबूतरा तैयार है, लेकिन प्रतिमा का आकार छोटा होने के कारण स्थापना का कार्य पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने दिसंबर में होने वाले शहीद दिवस से पहले प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिले के शहीदों के नाम पर अब तक सड़क और प्रवेश द्वार भी नहीं बनाए गए हैं। इस पर मुख्य अतिथि सुभाष यदुवंश ने संबंधित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
समारोह में देश की रक्षा के लिए सैनिकों के बलिदान और योगदान को याद किया गया। साथ ही शहीदों के परिजनों के सम्मान और उनकी स्मृतियों को संरक्षित रखने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का समापन जय हिंद, जय भारत और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।