{"_id":"67fea334e70e338d1b0256f9","slug":"everyones-participation-is-necessary-to-increase-enrollment-in-schools-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-131217-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए सबकी सहभागिता आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए सबकी सहभागिता आवश्यक
Tue, 15 Apr 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, नामांकित छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए समुदाय और अभिभावकों की सहभागिता आवश्यक है। सदस्यों से सक्रिय योगदान देने व जागरूक करने का अनुरोध किया जाए। मंगलवार को यह बातें पूर्व माध्यमिक शिक्षा संकुल भिटिया खुर्द पर हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कहा।
उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर संपर्क किया जाए और विद्यालय स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित होती रहे। इससे अभिभावकों में जागरूकता और अपने पाल्यों की शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत हो। उन्होंने कहा कि नामांकन वृद्धि के लिए अभिभावकों और समुदाय की सहभागिता बहुत महत्वपूर्ण है। सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे नामांकन वृद्धि अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें।
इसके बाद ही शिक्षक संकुल बैठक के विषय में उन्होंने कहा कि शिक्षक संकुल बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के बीच उत्कृष्ट और नवाचारी शैक्षिक प्रथाओं को साझा करना है। यह बैठक निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने के लिए विचार-विमर्श, रणनीति विकसित करने का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। बैठक शिक्षकों को छात्रों के अधिगम स्तर में सुधार लाने और उन्हें आवश्यकता आधारित शिक्षण प्रदान करने में मदद करती है।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में नया शैक्षिक सत्र 2025-26 शुरू हो चुका है। नए सत्र में रचनात्मक और मनोरंजनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पठन-पाठन पर फोकस करने की तैयारी है।