फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Established harmony between Bar and Bench: District Judge

बार और बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित किया : जिला जज

Tue, 01 Nov 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Established harmony between Bar and Bench: District Judge
दीवानी न्यायालय परिसर में जिलाजज को स्मृति चिन्ह देकर विदाई देते अधिवक्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
बार और बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित किया : जिला जज
विज्ञापन

स्थानांतरित जिला जज का विदाई समारोह आयोजित
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर में जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल का विदाई समारोह सिविल बार व जनपद बार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस दौरान अधिवक्ताओं और अधिकारियों ने जिला जज के कार्यों की प्रशंसा की।
स्थानांतरित जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल ने कहा कि स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है। इस जिले में काम करने में अच्छा लगा। बार और बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित कर काम किया। साढ़े चौदह माह का कार्यकाल रहा। परिसर में फैमिली कोर्ट भवन जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री राकेश जी मिश्र ने कहा की जिला जज अब हाईकोट में प्रशासनिक न्याय मूर्ति बन गए हैं। जनपद बार एसोसिएशन के महामंत्री दुर्गेश नारायण मिश्र ने कहा कि जिला जज का कार्यकाल उत्तम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक ने कहा कि इतना मधुर बार और बेंच का रिश्ता कभी नहीं देखा गया। जनपद बार के अध्यक्ष नवनीत कुमार पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। विदाई समारोह में अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल का स्वागत किया। दोनों बार के पदाधिकारियों ने जिला जज को संत कबीर दास की प्रतिमा को भेंट स्वरूप दिया।

इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी अनिल कुमार वशिष्ठ, कासिफ शेख, जैनुद्दीन अंसारी, राम नगीना यादव, मीनाक्षी सोनकर, श्वेता श्रीवास्तव, शशि कुुमार ओझा, सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed