फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Entered the house and raped the younger sister, molested the elder one

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर छोटी बहन से किया दुष्कर्म, बड़ी से की छेड़खानी

Sun, 17 Sep 2023 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and raped the younger sister, molested the elder one
कट्टा दिखाकर पीड़िता को उठा ले गया अपने घर
विज्ञापन

बेटी को छुड़ाने गई बड़ी बहन और मां की पिटाई भी की
पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया दुष्कर्म, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के एक गांव की रहनी वाली युवती के घर में घुसकर पड़ोस के गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता की बड़ी बहन से छेड़खानी की और उसकी मां की पिटाई कर दी। मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजा और जानमाल की धमकी दी। ऐसा आरोप लगाकर पीड़ित बड़ी बहन ने रविवार देर शाम आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।


पीड़ित बड़ी बहन का आरोप है कि 15 सितंबर की रात पडोस गांव का युवक उसके घर में घुसकर उसकी छोटी 23 वर्षीय बहन से दुष्कर्म कर रहा था। जब उसने घटना देखा तो आरोपी उसे और बहन को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि 16 सितंबर आरोपी शराब पीकर उसके घर आया और उसकी बहन को कट्टा दिखाकर जबरन अपने घर उठा ले गया। आरोपी के भाई और मां ने भी इसमें साथ दिया। जब इसकी जानकारी उसे हुई तो वह अपनी मां के साथ आरोपी के घर जा रही थी। आरोपी परिवारवालों के साथ घर से कुछ दूर पहले ही रास्ते में मौजूद था। आरोप है कि आरोपी उसकी मां को मारने-पीटने लगा। साथ ही उससे और मां के साथ अश्लील हरकत करने लगा। घटना देखकर गांव के काफी लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस पहुंची, लेकिन उसे दबाव देकर झूठी तहरीर लिखवा ली और आरोपी को थाने से छोड़ दिया। आरोप है कि आरोपी बहन और उसकी व भाई की मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीडित बड़ी बहन ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म,छेड़खानी और आईटी एक्ट का केस दर्ज किया। पीड़िता का मेडिकल जांच कराएंगे। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed