{"_id":"6a7f58e5742f2e03870ac99c","slug":"ensure-speedy-disposal-of-pending-cases-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155582-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लंबित मामलों का करें त्वरित निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लंबित मामलों का करें त्वरित निस्तारण
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्रा व सीओ खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पांडेय ने बृहस्पतिवार को भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, अभियोगों की प्रगति और जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की प्रगति को जाना।
सीओ ने विवेचकों को लंबित मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। वांछित आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ ही नियमित गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग बढ़ाने को कहा। महिला एवं बालिका सुरक्षा, मिशन शक्ति, साइबर अपराध जागरूकता और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया।
आगामी त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर निगरानी बढ़ाने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और फुट पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए। आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा पुलिसकर्मियों को लोगों के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार करने को कहा गया। सीसीटीएनएस, यक्ष एप और ऑनलाइन पोर्टल पर लंबित कार्यों को भी समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
कोतवाली खलीलाबाद में तैनात विवेचकों का अर्दली रूम किया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। लंबे समय से लंबित मामलों में विवेचकों से कारण पूछते हुए सीओ ने स्पष्ट किया कि अकारण किसी भी विवेचना को लंबित न रखा जाए। साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और अन्य कानूनी कार्रवाई समय से पूरी कर विवेचनाओं का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।