फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   encrochment against agitation

Sant Kabir Nagar News: अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 05 Jun 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
encrochment against agitation
मेंहदावल तहसील में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता।संवाद
मेंहदावल। नाले पर अवैध कब्जा व जलनिकासी की समस्या से नाराज भारतीय किसान यूनियन व ग्राम प्रधान के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के सोनौरा गांव के ग्राम प्रधान धनुषधारी यादव की अगुवाई में ग्रामीणों ने तहसील में विरोध प्रदर्शन करते हुए शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

प्रधान का कहना था कि सोनौरा गुमान राय, मैनाडांड़ व कुसुरूकला के सीमा पर स्थित जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। जिस पर राजस्व अभिलेखों में नाला दर्ज है। वर्तमान में नाला शून्य है। पूर्व में किए गए शिकायत पर लेखपाल के जरिए बिना पुलिस बल के ही कुछ दूरी का सीमांकन किया गया। जिसे बाद में काश्तकारों के जरिए मिटा दिया गया। पूर्व में अनेकों बार समस्या को लेकर गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन

राजस्व टीम इस मामले में लापरवाही बरत रही है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रामवृक्ष पटेल, राजाराम, सुनील यादव, चंद्रदेव, बाबूराम, विश्वनाथ, कमला प्रसाद, राजमन, नाजिर अली, राजेश, सिद्धू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed