फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   encrochement drive

Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण पर नहीं लग रही लगाम, हर दिन लगता है जाम

Tue, 27 Jun 2023 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 27 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
encrochement drive
मेंहदावल कसबे केअंजहिया बाजार में सड़क की पटरी पर अतिक्रमण के चलते लगता है जाम।संवाद
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते अतिक्रमण के कारण हर दिन यहां सड़क जाम की समस्या राहगीर झेल रहे हैं। शिकायतों के बाद भी नगर पंचायत एवं तहसील प्रशासन अतिक्रमण अभियान नहीं चला रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र का हर मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है। बढ़ते अतिक्रमण का नतीजा यह है कि कस्बे में आने वाले लोगों को हर दिन सड़क जाम की समस्या से गुजरना पड़ता है। कस्बे में स्थित सीएचसी तिराहे से ठाकुरद्वारा होते हुए अंजहिया बाजार आने वाली सड़क पर हर दिन जाम लगता है। चौक बाजार चौराहे से नायक टोला जाने वाली सड़क भी जबरदस्त अतिक्रमण की चपेट में है। चौक बाजार चौराहे पर स्थित पान की गुमटी से यूं ही बर्तनहिया मोड़ स्थित चौराहे पर बढ़ें तो दिन भर जाम की समस्या बनी करती है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी देव प्रकाश पांडेय, अजय कांदू, विनोद यादव, इंद्रमति देवी का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र अत्यधिक पुराना व्यवसाय केंद्र के रूप में पहचान बनाए हुए है, लेकिन वर्तमान समय में कस्बा जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण अतिक्रमण की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ईओ संदीप कुमार सरोज ने कहा कि कस्बे के हर मार्ग पर अतिक्रमण का मामला संज्ञान में है। अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए तहसील प्रशासन से पत्र व्यवहार किया गया है। बकरीद के बाद अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed