{"_id":"67549278a0e1f1920a08b00d","slug":"encroachment-removed-from-mehndawal-bypass-to-azad-chowk-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-125116-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक हटवाया अतिक्रमण
Sat, 07 Dec 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर की पटरियों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने अभियान शुरू किया है। इस दौरान मेंहदावल बाईपास चौराहे से लेकर आजाद चौक तक सड़क की दोनों पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। कुछ लोगाें ने खुद ही कब्जा हटा लिया।
एसडीएम सदर शैलेश दूबे, सीओ अजीत कुमार और ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद अवधेश कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मियों ने मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक दोनों पटरियों पर ठेला और अन्य माध्यम से किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि दुबारा अतिक्रमण मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि मेंहदावल बाईपास से लेकर आजाद चौक तक जगह-जगह अतिक्रमण कर लिया गया था, जिसके कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसे में अतिक्रमण हटवाया गया है। इसके साथ ही आगे भी अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।