{"_id":"6acd2b7854f7a7c0cb069275","slug":"encroachment-on-the-road-has-increased-the-problems-of-pedestrians-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-158870-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क पर अतिक्रमण राहगीरों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क पर अतिक्रमण राहगीरों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र के मेंहदावल-खलीलाबाद सड़क पर अतिक्रमण का बोलबाला हो गया है। सड़क की पटरियों पर दुकान तथा टैक्सी स्टैंड होने के आए दिन लोगों को सड़क जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। इधर त्योहार की सीजन शुरू होने के बाद समस्या और बढ़ गई है।
मेंहदावल से जिला मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर हर जगह अतिक्रमण है। मेंहदावल बस स्टैंड के दोनों पटरियों कब्जा हो गया है। अमरडोभा चौराहे पर सड़क तक अतिक्रमण है। बखिरा पुलिस चौकी के समीप अतिक्रमण प्रतिदिन फैल रहा है। यही स्थिति बघौली चौराहे का है। हालात दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। प्रतिदिन जिला मुख्यालय के मार्ग पर अतिक्रमण के कारण सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
बृहस्पतिवार को बखिरा तथा अमरडोभा चौराहे पर सड़क जाम की स्थिति से लोग परेशान रहे। बड़े-बड़े व्यावसायिक वाहन चौराहे पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण ठहर जा रहे थे। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान नजर आए। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी सड़क की पटरियों पर बढ़ते अतिक्रमण को नहीं रोक पा रहे हैं। एक तरफ दुकान सड़क की पटरियों पर लगी हुई है तो दूसरी तरफ टैक्सी के वाहन खड़े हो रहे हैं।