{"_id":"620548e633412d380068beb2","slug":"encroachment-in-city-khalilabad-news-gkp4265306156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से संकरी हुईं शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से संकरी हुईं शहर की सड़कें
विज्ञापन
शहर के मुस्तफा मार्केट के पास सड़क की पटरी पर किया गया अतिक्रमण।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण से संकरी हुईं शहर की सड़कें
पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा, लग रहा जाम, राहगीर हो रहे परेशान
डिवाइडर व नाला निर्माण से जाम की समस्या हुई गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र की सड़कें अतिक्रमण से संकरी हो गईं हैं। कहीं पटरियों पर दुकानें सज रहीं हैं तो कहीं ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है। इसके साथ ही शहर आने वाले लोग अपने वाहन जहां-तहां खड़ा कर दे रहे हैं। इससे आए दिन शहर में जाम लग रहा है। इसके चलते राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कोविड-19 महामारी के चलते अतिक्रमण हटाओ अभियान ठप है। इसका फायदा दुकानदारों ने उठाते हुए पटरियों पर कब्जा कर लिया है। शहर के गोलाबाजार, बैंक चौराहा, त्रिपाठी मार्केट, आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास, बरदहिया बाजार, मुखलिसपुर तिराहा आदि ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर सड़क की पटरियों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। इन स्थानों पर बाकायदा छाजन डाल दिया गया है। इसके साथ ही फल विक्रेताओं ने ठेले लगाकर रही-सही कसर भी पूरी कर दी है। यही स्थिति पुरानी सब्जी मंडी की भी है। सब्जी मंडी में सड़क तक अतिक्रमण बना हुआ है। ऐसे में जो लोग बाजार आते हैं, वे अपने वाहन खड़ा करने के लिए भटकते रहते हैं। कारण यह है कि शहर में वाहन पार्किंग के लिए कोई स्थान निर्धारित नहीं है। आड़े-तिरछे वाहन खड़ा करने व अतिक्रमण के चलते आए दिन शहर में जाम की स्थिति पैदा हो रही है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। शहर में आए राम करन, अनिल कुमार, पन्ने लाल आदि ने कहा कि पटरियों पर कब्जा हो जाने से काफी दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही इस समय शहर में डिवाइडर व नाला निर्माण चल रहा है, जिससे भीड़ होने पर जाम में फंसकर समय बर्बाद करना पड़ रहा है। इन लोगों ने मांग की कि नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटवाए, ताकि लोगों को जाम से निजात मिल सके। इस संबंध में ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा। जो लोग अतिक्रमण किए हुए हैं, वे अपनी दुकानें हटा लें, अन्यथा उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।